Himachal: सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाइए और जीतिए 25 हजार रुपये, परिवहन विभाग ने शुरू की खास प्रतियोगिता

Date:

--Advertisement--

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों को रचनात्मक तरीके से अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी भाषा में सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म या वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। वीडियो या लघु फिल्म की अधिकतम अवधि पांच मिनट तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 15 फरवरी तक ईमेल के माध्यम से departmentoftransporthp@gmail.com पर भेज सकते हैं या फिर स्वयं परिवहन निदेशालय में जमा करवा सकते हैं।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। इनमें 18 से 25 वर्ष, 25 से 32 वर्ष, 32 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पांच-पांच हजार रुपये के बीस अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।