Kullu: कुल्लू में आधी रात की बड़ी रेड, होटल के कमरे से 104 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब तक जुड़ी तस्करी की कड़ी उजागर

Date:

--Advertisement--

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुल्लू पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चिट्टे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटा भुईंन क्षेत्र के एक होटल में सटीक कार्रवाई की। इस रेड में न केवल नशे की बड़ी खेप बरामद हुई, बल्कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस की विशेष टीम ने आधी रात के समय होटल के कमरे नंबर 205 में दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से कमरे में ठहरे दो युवक घबरा गए। जब पुलिस ने कमरे की गहन तलाशी ली तो वहां से 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 21,200 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जिसे नशे की बिक्री से अर्जित की गई रकम माना जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 32 वर्षीय निखिल शर्मा निवासी पारला भुंतर, जिला कुल्लू और 32 वर्षीय शिव कुमार निवासी मंगली निच्ची, जिला लुधियाना (पंजाब) शामिल हैं। दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कुल्लू घाटी में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और संपर्कों को खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।