Chamba: 1.42 किलो चरस केस में बड़ा मोड़: नया नाम सामने आते ही फरार हुआ आरोपी, SIU टीम पर हमले में 17 उपद्रवी चिन्हित

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले की चुराह घाटी के तीसा क्षेत्र में एसआईयू टीम द्वारा पकड़ी गई 1.420 किलोग्राम चरस की खेप का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नशा तस्करी के इस नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। अब इस मामले में एक और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने दबिश और तेज कर दी है।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जो इस समय पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ और एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर अब नरेश कुमार नामक व्यक्ति की इस तस्करी में सीधी भूमिका सामने आई है। जैसे ही पुलिस ने नरेश कुमार की घेराबंदी शुरू की, वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जांच अधिकारियों का मानना है कि कार्रवाई के बीच आरोपी का अचानक फरार होना उसके खिलाफ शक को और मजबूत करता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने उसे समय रहते कार्रवाई की जानकारी दी और फरार होने में मदद की। साथ ही पुलिस यह जानने में जुटी है कि 1.420 किलोग्राम चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जांच लगातार जारी है और हर कड़ी को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

उधर, चरस बरामदगी के दौरान एसआईयू टीम पर हुए हमले के मामले में भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक 17 अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा की निगरानी में गठित विशेष टीम वैज्ञानिक साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर एक-एक आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हमला अचानक हुआ था या फिर पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए इसे पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।