Kullu: कुल्लू की बिमला ठाकुर को माता वैष्णो देवी धाम में राष्ट्रीय सम्मान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मेहनत को मिली बड़ी पहचान

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू के पतलीकुलह क्षेत्र की रहने वाली बिमला ठाकुर के लिए यह गर्व का क्षण है। जम्मू-कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के पावन चरणों में बेटियां फाउंडेशन की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय आशीर्वाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत प्रेम ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की ओनर और प्रशिक्षक श्रीमती बिमला ठाकुर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

श्रीमती बिमला ठाकुर पिछले कई वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्राइविंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। वे महिलाओं को केवल वाहन चलाना ही नहीं सिखातीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस और स्वावलंबन की भावना भी विकसित करती हैं, ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें।

बेटियां फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह राष्ट्रीय आशीर्वाद पुरस्कार उनके समाजसेवी प्रयासों, महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए निरंतर कार्य और समर्पण की सराहना के रूप में प्रदान किया गया। माता वैष्णो देवी के पवित्र धाम में मिला यह सम्मान उनके लिए न केवल गर्व की बात है, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।

इस मौके पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने बिमला ठाकुर के प्रयासों की खुलकर सराहना की और कहा कि इस तरह की महिलाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।