Shimla: बीच रास्ते उतारे गए यात्री भड़के, हरिपुरधार में HRTC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले की दूरदराज कुपवी तहसील के गांव कांडा-बनाह से सोलन जा रहे यात्रियों का गुस्सा बुधवार को हरिपुरधार में फूट पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के बीच रास्ते में ही उतार दिया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नाराज यात्रियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

ग्रामीणों ने बताया कि 9 जनवरी को इसी क्षेत्र में क्षमता से दोगुनी से ज्यादा सवारियां लेकर जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सरकारी बसों के नियमित संचालन में कमी और कुछ रूटों पर बसें न चलने के कारण निजी बसों में ओवरलोडिंग की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि यह हालात लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे यात्रियों ने उसी दिन बस हादसे पर शोक व्यक्त करने पहुंचे परिवहन विभाग का प्रभार देख रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात की और HRTC की व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। यात्रियों का कहना था कि यदि सरकारी बस सेवाएं समय पर और नियमित रूप से उपलब्ध हों, तो निजी बसों में भीड़ और इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।

इस मामले पर HRTC सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक एसआर राजपूत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि डिपो की कुछ बसें तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल संचालन में नहीं हैं। इसी वजह से यात्रियों को बीच रास्ते में अन्य बसों में भेजने के लिए अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बसों की मरम्मत कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।