Kangra: मकर संक्रांति पर बैजनाथ शिव मंदिर में अद्भुत घृत मंडल, 3 क्विंटल घी से सजा शिवलिंग बना श्रद्धा का केंद्र

Date:

--Advertisement--

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में आस्था और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर मुख्य शिवलिंग पर करीब 3 क्विंटल शुद्ध घी से बने माखन से लगभग चार फुट ऊंचा घृत मंडल तैयार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दिव्य अनुष्ठान में मंदिर के पुजारियों शांति स्वरूप, संजीव शर्मा, मनतेश घाबरू, संजय उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, दीपाकर अवस्थी, सुरेंद्र आचार्य, उमाशंकर और धर्मेंद्र शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर परिसर को प्राकृतिक फूलों और आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह घृत मंडल 21 जनवरी तक शिवलिंग पर चढ़ा रहेगा। आठवें दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद घृत मंडल को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक किशोरी लाल ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। नव युवा शिव शक्ति मंडल बैजनाथ के सौजन्य से जालपा ग्रुप द्वारा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंडल की ओर से विधायक किशोरी लाल, जिला कांगड़ा अध्यक्ष अनुराग शर्मा, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बैजनाथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे पंडोल रोड स्थित पुट्ठे चरण मंदिर, संसाल का मुकट नाथ मंदिर, पलिकेश्वर मंदिर और महाकाल मंदिर में भी घृत मंडल चढ़ाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर शिवलिंग पर देसी घी का लेप विशेष महत्व रखता है। कुछ चिकित्सकों का मानना है कि सात दिनों तक शिवलिंग पर चढ़ा रहने, 108 बार ठंडे जल से अभिषेक और मेवों के संपर्क में रहने से यह घी औषधीय गुण ग्रहण कर लेता है, जो त्वचा रोगों में सहायक माना जाता है। वहीं कुछ विशेषज्ञ इसे मॉइश्चराइजर के रूप में प्रभावी बताते हैं। कुल मिलाकर यह पर्व आस्था, परंपरा और विश्वास का अनोखा प्रतीक बनकर सामने आया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।