Shimla: शिमला में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, बिना फिटनेस और परमिट चल रही निजी बस जब्त

Date:

--Advertisement--

शिमला में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आरटीओ विश्व मोहन देव चौहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रही एक निजी बस को जब्त कर लिया है। यह बस बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना परमिट और अवैध दस्तावेजों के साथ संचालित हो रही थी। जब्त की गई बस को एचआरटीसी वर्कशॉप में पार्क कर दिया गया है।

जांच के दौरान चालक अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा बस पर विशेष सड़क कर बकाया पाया गया और यह भी सामने आया कि वाहन अपने निर्धारित परमिट मार्ग से बाहर चल रहा था। यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है।

आरटीओ ने निजी बस नंबर एचपी 63ए-1964 को गंभीर उल्लंघनों के आधार पर तत्काल जब्त किया है। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत की गई है, जिसे धारा 16(2) के प्रावधानों के साथ पढ़ा जाता है। नियमों के अनुसार बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र किसी भी वाहन का सार्वजनिक स्थान पर संचालन प्रतिबंधित है। वहीं, बिना परमिट या फिटनेस के चल रहे वाहनों को जब्त करने का अधिकार अधिकारियों को प्राप्त है। इसके साथ ही बकाया सड़क कर और परमिट शर्तों के उल्लंघन को लेकर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि जब्त की गई बस का संचालन यात्री सुरक्षा के लिहाज से कई स्तरों पर खतरा था। वाहन न केवल फिटनेस और परमिट विहीन था, बल्कि चालक के पास लाइसेंस और आरसी भी नहीं थी। बकाया सड़क कर और तय मार्ग से बाहर संचालन यह दर्शाता है कि नियमों का गंभीर और लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा दावा, रोबोटिक सर्जरी 30 हजार से 80 हजार रुपये में; स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च हुए...

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सरकारी संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी करीब 30 हजार से 80 हजार रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी लागत 6 से 7 लाख रुपये तक बताई गई है।

हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

कांगड़ा के बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।