दधोल में ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलटा, बाइक भी क्षतिग्रस्त

Date:

--Advertisement--

भराड़ी: शुक्रवार को दधोल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना निहारी से दधोल कलां सड़क पर घटी। ट्रक चालक के अनुसार, वह निहारी से दधोल कलां (कुट) की ओर जा रहा था, तभी ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई और ब्रेक फेल हो गए। इस वजह से ट्रक पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराया और फिर खेतों में पलट गया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि निहारी-दधोल कलां सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहुत ज्यादा रहती है। सौभाग्य से, हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन सामने से नहीं आ रहा था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के मझग्रां में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, चंबा के दो युवक गंभीर घायल; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शाहपुर के मझग्रां में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में चंबा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।