Kangra: रातों-रात टूटी अवैध खनन माफिया की कमर, नूरपुर पुलिस की बड़ी रेड में 11 वाहन जब्त

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी नूरपुर के दिशा-निर्देशों पर बीती रात चलाए गए विशेष और संयुक्त अभियान में पुलिस ने माफिया पर एक साथ कई जगह दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ब्यास नदी के समीप स्थित मंड क्षेत्र, रे-पतन और मंड बहादपुर इलाके में देर रात औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत आने वाले मंड क्षेत्र में पंजाब की ओर से अवैध खनन के लिए घुसपैठ कर रहे वाहनों पर भी सख्ती से कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस रेड की भनक माफिया को नहीं लग सकी, जिससे वे मौके से भाग नहीं पाए। इसी दौरान नूरपुर और डमटाल थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस संयुक्त नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने अवैध खनन करते हुए कुल 11 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा। जब्त किए गए वाहनों में 6 ट्रैक्टर, 4 टिप्पर और एक जेसीबी मशीन शामिल है। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है और माइनिंग एक्ट के तहत चालान काटकर पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार चालान न्यायालय में पेश किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नूरपुर पुलिस भविष्य में भी ऐसे ही सख्त अभियान जारी रखेगी और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।