Solan: कसौली चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, टैक्सी विवाद में 5 आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज

Date:

--Advertisement--

परवाणू थाना क्षेत्र के कसौली चौक पर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई टकसाल निवासी पंकू की शिकायत पर दर्ज मारपीट के मामले में की गई है। बुधवार रात ईएसआई अस्पताल परवाणू से पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां ईशान (27) पुत्र विजय कुमार, निवासी तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा, गंभीर हालत में भर्ती पाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ईशान अपने एक साथी के साथ टैक्सी लेकर कालका से परवाणू आया था। सवारियां उतारने के बाद वह कसौली चौक से मोबाइल खरीदकर वापस कालका लौट रहा था। इसी दौरान कसौली चौक के पास करीब 6 से 7 युवकों ने उस पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। हमले में उसकी टांग में कई फ्रैक्चर हुए और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते रहे। ईशान मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन दहशत के माहौल के चलते कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, वायरल वीडियो, तकनीकी साक्ष्य और अन्य भौतिक प्रमाणों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया। जांच में सभी आरोपी हरियाणा के कालका क्षेत्र के निवासी पाए गए।

पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान हर्षदीप सिंह (23) पुत्र प्रदीप सिंह निवासी जट्टां माजरी, कालका, अमन (22) पुत्र राम किशन निवासी गिदरांवाली, कालका, निखिल चौरसिया (31) पुत्र स्वर्गीय नीलकंठ निवासी पानीवाला पड़ाव, कालका, भरत भूषण (25) पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी माजरा मेहताब, कालका और योगराज उर्फ पिंकी गुज्जर (35) निवासी माजरा मेहताब, कालका के रूप में हुई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह वारदात कालका में बस और टैक्सी ऑपरेटरों के दो गुटों के बीच सवारियां भरने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। दोनों गुटों के खिलाफ पहले भी कालका थाना में मामले दर्ज हैं। जैसे ही एक गुट को यह जानकारी मिली कि पीड़ित ईशान दूसरे गुट से जुड़ा है और परवाणू में अकेला है, उस पर हमला कर दिया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।