Kullu: नशे का कहर: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में महिलाओं से छेड़खानी, परेशान महिलाओं ने प्रशासन से लगाई गुहार

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं की वजह से सामाजिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। चोरी की घटनाओं के बाद अब महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले भी सामने आने लगे हैं। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ग्राम पंचायत चौंग में दो सगे भाई नशे की हालत में स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

इन दोनों नशेड़ी युवकों की हरकतों से परेशान होकर पंचायत की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को जिला मुख्यालय ढालपुर पहुंचीं। महिलाओं ने एडीएम कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

ग्राम पंचायत चौंग की प्रधान विमला देवी ने बताया कि दोनों युवक लंबे समय से नशा करने के बाद लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कई बार वे हथियार लेकर लोगों को डराते हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इन घटनाओं के चलते महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।