Kangra: पालमपुर के टांडा वार्ड को आशीष बुटेल की बड़ी सौगात, 30 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने गुरुवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 13 टांडा को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित तीन विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने गांव पन्तेहड़ के सिंबलू स्थान पर 14 लाख रुपये की लागत से बने ओपन जिम, पार्क और खेल मैदान का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही पन्तेहड़ की लवाना बस्ती के लिए 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई सड़क को भी जनता को समर्पित किया गया।

विकास कार्यों की इसी कड़ी में विधायक आशीष बुटेल ने पन्तेहड़ में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखते हुए उसका शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि पालमपुर के हर वार्ड में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्थानीय पार्षद की मांग पर विधायक ने पन्तेहड़ में एक और ओपन जिम व पार्क बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में 40 सोलर लाइटें लगाने का भी ऐलान किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने क्षेत्र के पांच महिला मंडलों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विधायक ने बताया कि नगर निगम के इस वार्ड में अब तक करीब 3.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि टांडा वार्ड में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और राजपुर टांडा क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

इस कार्यक्रम में वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, स्थानीय पार्षद विनय कपूर, पार्षद अमित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शिमला से देर रात लौटे, सुबह होते ही एक्शन में दिखे शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भूस्खलन प्रभावित सुधेड़ का...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने देर रात शिमला से लौटने के बाद सुबह सबसे पहले सुधेड़ के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत, पुनर्वास और सड़क बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Kangra: हिमाचल में पहली बार कैमरे में कैद हुआ ‘घोस्ट ऑफ द माउंटेन्स’! धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ

धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुआ कैमरा ट्रैप में कैद हुआ है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।