Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर में किया जनसंवाद, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Date:

--Advertisement--

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को गोंदपुर स्थित व्यावसायिक प्रोत्साहन केंद्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गांव, गरीब और आमजन की सेवा है। जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे जनता को सीधे अपनी समस्याओं को सामने रखने का अवसर मिलता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।