Mandi: कैंसर से जूझ रहे जय को तुरंत मदद की जरूरत, जीवन बचाने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले की तहसील कोटली के गांव कासन के निवासी जय (34 वर्ष) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से चल रही बीमारी ने उनकी हालत इतनी खराब कर दी है कि वे अब बिस्तर से उठने में भी असमर्थ हैं। जय के माता-पिता हेमंत राम और मीना देवी छोटे-मोटे काम और मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहे हैं। जय परिवार के इकलौते बेटे और सहारे थे, लेकिन अब वह खुद मदद के मोहताज बन चुके हैं।

जय का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें पेट का कैंसर है जो लिवर तक फैल चुका है। उन्हें तुरंत कीमोथेरेपी की आवश्यकता है। अनुमानित इलाज का खर्च 10 से 12 लाख रुपये है, जो इस परिवार के लिए असंभव जैसा है। बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण जय अपनी नौकरी भी खो चुके हैं, और वर्तमान में उनकी माता ही घर और इलाज का बोझ उठाने की कोशिश कर रही हैं।

इस समय जय और उनके परिवार के लिए समाज का सहयोग बेहद जरूरी है। आपकी छोटी-सी मदद उनके जीवन को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। सहायता देने के लिए लोग Google Pay, PhonePe और Paytm के माध्यम से 8679021831 पर योगदान कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक विवरण इस प्रकार हैं: SBI 38187039782, IFSC: SBIN0000676।

परिवार और जनहित के लिए अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा किया जाए ताकि जय तक समय रहते मदद पहुंच सके। आज जय के जीवन की लड़ाई में मदद करें, क्योंकि कल किसी और को भी ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।