Chamba: डलहौजी की ग्राम पंचायत हडला को मिली नई सौगात, सांसद और विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज जिला चंबा के विधायक डीएस ठाकुर ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ मिलकर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हडला के नव निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया और इसे क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया।

लोकार्पण समारोह में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ग्राम पंचायत हडला को सामुदायिक भवन मिलने पर पंचायत प्रधान पूजा देवी और पंचायत समिति सदस्य रौशन जरयाल सहित सभी पंचायतवासियों ने खुशी जताई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और नए भवन को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

यह सामुदायिक भवन अब स्थानीय कार्यक्रमों, पंचायत बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान के रूप में कार्य करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।