Kangra: धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर अशोक कुमार बोले– आरोप साबित हुए तो हर सजा मंजूर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रा से कथित रैगिंग, यौन उत्पीड़न और उसकी मौत के मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया के सामने आकर उन्होंने कहा कि यदि उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो वे किसी भी सजा को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया से बातचीत में प्रोफेसर अशोक कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी भी दो बेटियां हैं और वे चाहते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। उन्होंने कहा कि केवल निष्पक्ष जांच से ही दिवंगत छात्रा की आत्मा को शांति मिलेगी और उन्हें भी सच्चाई के आधार पर न्याय मिल सकेगा।

अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को लेकर अशोक कुमार ने कहा कि छात्रा ने ऐसे आरोप क्यों लगाए और यह सब कैसे हुआ, यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कॉलेज में छात्रा के साथ कुछ गलत हो रहा था, तो इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन या एंटी रैगिंग कमेटी के पास दर्ज करवाई जानी चाहिए थी। उनके अनुसार, इस तरह की किसी शिकायत का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

सरकार और विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक कुमार ने कहा कि प्रशासन का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम जांच को प्रभावित होने से बचाने और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच पूरी करने के लिए जरूरी है।

गौरतलब है कि धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत और उससे पहले सामने आए कथित रैगिंग और उत्पीड़न के आरोपों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अब आरोपी प्रोफेसर के इस बयान के बाद पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।