Kangra: नगरोटा बगवां में ट्रक चालक की अचानक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी तबीयत

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की अचानक मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजीव कुमार (40) निवासी ऊना के रूप में हुई है। संजीव कुमार कुछ सामान लेकर ट्रक में जोगिंद्रनगर गया हुआ था और वहां से लौटते समय यह घटना घटी।

वापसी के दौरान जब वह ठानपुरी के पास पहुंचा, तो अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठने लगा। इस पर उसने अपने ट्रक मालिक को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मालिक जब मौके पर पहुंचा, तो संजीव कुमार अचेत अवस्था में मिला।

Also Read: धर्मशाला कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जातीय भेदभाव और प्रोफेसर पर गंभीर आरोप

इसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस के जरिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगरोटा बगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।