Chamba: चम्बा पुलिस की बड़ी सफलता: टैक्सी में छुपाकर लाई गई 1.5 किलो चरस, तीन तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और इसी कड़ी में डल्हौजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-154ए पर मैगी प्वाइंट, लाहड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक टैक्सी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान टैक्सी में 1 किलो 564 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टैक्सी में सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चुराह क्षेत्र के निवासी अनुज कुमार (39), रफीक मोहम्मद (34) और जगदीश शर्मा (36) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए आगे आई शाहपुर नगर पंचायत! राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी मदद

बोह आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाहपुर नगर पंचायत राहत सामग्री लेकर पहुंची। दानदाताओं और नगरवासियों के सहयोग से जुटाई गई आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गईं।

Kangra: प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान में चमका शाहपुर कॉलेज! हिमाचल के सिर्फ 4 कॉलेजों में मिली जगह, छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। हिमाचल के केवल चार चयनित कॉलेजों में शामिल शाहपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Kangra: व्हीलचेयर लेकर गरीब परिवार के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, मां का मुफ्त इलाज करवाया, अब बेटे के उपचार का भी उठाया...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व्हीलचेयर लेकर एक जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पहले मां का करीब 1.5 लाख रुपये की लागत वाला पेसमेकर मुफ्त लगवाया और अब तीन वर्षों से बिस्तर पर पड़े बेटे के इलाज का भी जिम्मा उठाने का भरोसा दिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम! जानिए किसने जीता मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की फ्रेशर्स पार्टी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। अभिनव भारद्वाज ने मिस्टर फ्रेशर्स और जाह्नवी ने मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया।