Shimla: इलाज के अभाव में खेत में घायल महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

रामपुर उपमंडल के बारहबीश क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुहल के गांव तलाई में धर्मदासी (56) पत्नी तारा चंद की इलाज के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में काम के दौरान पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देओठी पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर छुट्टी पर होने के कारण कोई उपचार नहीं किया गया। इसके बाद घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच ले जाया गया, लेकिन वहां भी चिकित्सक अनुपस्थित थे। अंत में उन्हें रैफरल अस्पताल रामपुर ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। इस घटना ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस मामले में विधायक पर तीखा प्रहार किया और कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने सरकार से उच्च स्तरीय जांच और तत्काल सुधार की मांग की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba: चंबा में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता और क्या हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह 8:47 बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।