Una: बड़ी जिम्मेदारी — गगरेट की शिखा मनकोटिया को ऊना जिले में सिंदूर फाउंडेशन की कमान

Date:

--Advertisement--

सेवा संकल्प और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में सिंदूर फाउंडेशन ने एक अहम कदम उठाया है। कांगड़ा में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में गगरेट की शिखा मनकोटिया को ऊना जिले से सिंदूर फाउंडेशन का कार्यभार सौंपा गया। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि सिंदूर फाउंडेशन समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर और प्रभावी तरीके से लागू करेगी।

संदीप चौधरी ने बताया कि आने वाले समय में संगठन नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही रोजगार सृजन, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

बैठक के दौरान सिंदूर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। ऊना जिले की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद शिखा मनकोटिया को संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर संदीप चौधरी ने बताया कि संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के वार्षिक कैलेंडर और स्मारिका का भी विमोचन किया गया। बैठक में पूजन भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता शैली भारती, राकेश कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सिंदूर फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की एकजुटता से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, बंद की गई वन-वे सर्विस लेन फिर से बहाल; विधायक और SDM...

व्यापार मंडल की एकजुटता और विधायक व SDM डॉ. गणेश ठाकुर से बातचीत के बाद वन-वे सर्विस लेन में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे दिवाली और व्यापारिक सीजन के दौरान व्यापारियों और आम जनता को राहत मिली है।

Kangra: शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन से शोक की लहर, प्रेस क्लब शाहपुर ने दी श्रद्धांजलि; परिवार के प्रति जताई...

शाहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान के निधन पर प्रेस क्लब शाहपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा और क्लब के अन्य सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Kangra: शाहपुर में भाजपा नेता और फुटबॉल संघ अध्यक्ष राकेश चौहान ‘पिंका’ का निधन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई; सुबह...

शाहपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जिला कांगड़ा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। नोन 39 मील स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Kangra: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, खबर मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पहुंचे अस्पताल; आज के सभी कार्यक्रम किए...

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया। निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर श्रद्धांजलि अर्पित की।