Solan: सोलन में दर्दनाक सड़क हादसा: रामशहर में कार खाई में गिरी, चालक की मौत, दो युवक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले की रामशहर तहसील में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम पंचायत चमदार के गांव बिठन में पेश आया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे ऑल्टो K10 कार, जिसका नंबर HP-37E-8482 था, रामशहर से चमदार की ओर जा रही थी। बिठन क्षेत्र में पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरते हुए जामुन के पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद कार करीब 30 फीट गहरी खाई में फंस गई। हादसे के समय कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामशहर पहुंचाया गया। यहां चालक जसवीर ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो घायल हेमंत (25) और विक्रम कुमार (33) की हालत गंभीर होने के चलते पहले नालागढ़ और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

इस मामले में पुलिस थाना रामशहर में एफआईआर संख्या 55/2025 दिनांक 30 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125A और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। जांच के दौरान मौके पर किसी अन्य वाहन या पशु की मौजूदगी नहीं पाई गई। मामले की जांच थाना रामशहर के अन्वेषण अधिकारी एसआई बलबीर सिंह द्वारा की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।