Una: ऊना में पुलिस का बड़ा नशा तस्करी पर वार, कार से 2.99 ग्राम चिट्टा बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना अम्ब की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कलरूही चौक के पास एक कार से 2.99 ग्राम हैरोइन, जिसे आमतौर पर चिट्टा कहा जाता है, बरामद किया है। इस कार्रवाई में कांगड़ा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10.15 बजे एएसआई सुनील डढवाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ऊना की ओर से एक सफेद रंग की मारुति कार आ रही है, जिसमें सवार चार युवक चिट्टा की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं और कलरूही चौक से लोहारा की तरफ जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलरूही चौक से कुछ दूरी पर नाका लगाया और संदिग्ध कार को रोक लिया।

पुलिस को देखकर कार सवार युवक घबरा गए। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 2.99 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ शर्मा (33) निवासी समनोली, तहसील प्रागपुर, रजनीश कुमार (29) निवासी जदामण, तहसील डाडासीबा, रोहित राणा (26) निवासी खब्बल, तहसील ज्वाली और मलकीयत सिंह (33) निवासी जदामण, तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चिट्टा के साथ इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

Bilaspur: बिलासपुर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत! घुमारवीं में 12 करोड़ से बनेगा नया सब-स्टेशन, 60 नए ट्रांसफार्मर भी होंगे स्थापित

बिलासपुर के घुमारवीं में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। सरकार अगले छह महीनों में 60 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी और 55 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए आगे आई शाहपुर नगर पंचायत! राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी मदद

बोह आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाहपुर नगर पंचायत राहत सामग्री लेकर पहुंची। दानदाताओं और नगरवासियों के सहयोग से जुटाई गई आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गईं।