Shimla: शिमला के रिज मैदान पर सजी ताज की जंग, मंडी की प्रियंका ठाकुर बनीं मिस विंटर क्वीन 2025

Date:

--Advertisement--

हिमाचल की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कड़ाके की ठंड के बीच रविवार शाम ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। शिमला विंटर कार्निवल 2025 के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित इवेंट मिस विंटर क्वीन प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में मंडी की प्रियंका ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस विंटर क्वीन 2025 का खिताब अपने नाम किया। प्रियंका ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि आत्मविश्वास और समझदारी से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता का अंतिम चरण बेहद रोमांचक रहा। मशहूर मॉडल और अभिनेता विक्रम मेहता की मौजूदगी में बेहतरीन रैंप वॉक के आधार पर टॉप-5 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद सवाल-जवाब के निर्णायक दौर में असली परीक्षा हुई, जहां मंडी की प्रियंका ठाकुर ने अपने सटीक, संतुलित और प्रभावशाली जवाबों से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए जीत की बाजी मार ली।

इस प्रतियोगिता में मिस विंटर क्वीन 2025 का ताज मंडी की प्रियंका ठाकुर के सिर सजा। सिरमौर की कनिष्का चौहान प्रथम रनरअप रहीं, जबकि चौपाल की नेहा ठाकुर ने द्वितीय रनरअप का स्थान हासिल किया। टॉप-5 में शिमला की इशिता सूद और मंडी की लौन्या वर्मा भी शामिल रहीं, जिन्होंने मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

सम्मान समारोह के दौरान विजेता प्रियंका ठाकुर को प्रतिष्ठित ताज और सेश के साथ चांदी की अंगूठी पहनाकर सम्मानित किया गया। उपविजेताओं को भी हंस ज्वेलर्स की ओर से विशेष उपहार और सेश प्रदान किए गए। रिज मैदान पर मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे माहौल बेहद उत्सवमय हो गया।

खिताब जीतने के बाद 23 वर्षीय प्रियंका ठाकुर ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि वह वर्तमान में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और एक डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा करना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा कि मॉडलिंग उनका शौक है, लेकिन शिक्षा और समाज सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है।

प्रियंका एक सिविल इंजीनियर पिता और गृहिणी माता की बेटी हैं। इससे पहले भी वह मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में मिस ह्यूमैनिटी का खिताब जीत चुकी हैं, जो उनके सामाजिक सरोकार और सेवाभावी सोच को दर्शाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।