Himachal: नए साल और बर्फबारी की उम्मीद में उमड़ा सैलाब, शिमला समेत हिमाचल के पर्यटन स्थल हाउसफुल

Date:

--Advertisement--

नए साल के स्वागत और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। रोजाना हजारों पर्यटक शिमला के अलावा धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, कसौली, चायल और कुफरी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बिना एडवांस बुकिंग पहुंचे पर्यटकों को होटल, होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों में कमरे ढूंढने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है और ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बर्फबारी की उम्मीद के चलते पर्यटकों की आमद और तेज हो गई है। इसका असर यह है कि अधिकतर होटल और पर्यटन इकाइयां लगभग पैक हो चुकी हैं।

शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की ओर आए कई पर्यटक बिना एडवांस बुकिंग के यहां पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें ठहरने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शिमला शहर के अधिकांश होटल फुल हो चुके हैं, ऐसे में पर्यटकों को आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थित होटलों, होम स्टे और बीएंडबी इकाइयों में रुकना पड़ रहा है। आने वाले 30 और 31 दिसंबर को पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है, जिसे देखते हुए होटलों ने मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

31 दिसंबर को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के स्वागत के लिए होटलों में डीजे नाइट, डाइन एंड डांस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई निजी होटलों और रेस्टोरेंट्स ने डीजे नाइट की व्यवस्था की है, साथ ही पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी। होटल प्रबंधन ने नए साल की रात को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां पूरी कर ली हैं।

क्रिसमस से लेकर अब तक शिमला में सवा लाख से अधिक वाहन प्रवेश कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 1 लाख 15 हजार 215 वाहनों ने शहर में एंट्री की है, जिनमें 63 हजार 123 वाहन बाहरी राज्यों के हैं। भारी संख्या में वाहनों के आने से शहर में रोजाना जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है और नए साल व बर्फबारी की चाह में पर्यटकों का आगमन लगातार जारी है।

नए साल के स्वागत को लेकर शिमला पूरी तरह तैयार है। ठंडी फिजाओं के बीच रिज मैदान पर चल रहा विंटर कार्निवाल पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। शिमला होटल्स एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम.के. सेठ ने बताया कि यदि 31 दिसंबर को बर्फबारी हुई, तो होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

पर्यटकों की भारी भीड़ को देखकर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। माल रोड, रिज मैदान, जाखू और कुफरी में पर्यटकों की चहल-पहल साफ देखने को मिली।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।