Kangra: शिक्षा में देश का सिरमौर बनेगा हिमाचल, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 29 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। यह बात शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंवा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कही।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे मजबूत आधार है। शिक्षा से ही सशक्त व्यक्ति, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव हो पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ जीवन मूल्यों को अपनाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से युक्तिकरण, क्लस्टर प्रणाली और पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षण जैसे दूरदर्शी फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में समय-समय पर पदोन्नतियां की जा रही हैं और लंबे समय से खाली पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को भी भरा जा रहा है।

विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि इनके माध्यम से जिला कांगड़ा की लोक संस्कृति, लोकगीतों और लोकनृत्यों को बढ़ावा मिलता है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सिहुंवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंवा के भवन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शाहपुर उपमंडल कार्यालय के समीप वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा करते हुए दो शौचालयों की मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।