Kangra: इंदौरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से खैर की लकड़ी के 27 मोछे पकड़े गए, FIR दर्ज

Date:

--Advertisement--

इंदौरा। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी के 27 मोछे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बीती रात थाना इंदौरा की पुलिस टीम इंदपुर चौक पर नियमित नाकाबंदी और चेकिंग में तैनात थी। इसी दौरान कच्चे लिंक रोड, कत्था फैक्ट्री इंदपुर की ओर से इंदौरा–गंगथ मुख्य सड़क की तरफ आ रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या PB35Q8133 की तलाशी ली तो उसमें खैर की लकड़ी के कुल 27 मोछे, जिनमें छोटे और बड़े दोनों तरह के लॉग शामिल थे, बरामद किए गए। वाहन चालक की पहचान करनैल सिंह पुत्र चरणदास निवासी गांव चन्नौर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक खैर की लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट, अनुमति या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने इस मामले में थाना इंदौरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत एफआईआर संख्या 219/25 दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि अवैध वन उपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।