Shimla: पांगी नर्सरी के कर्मचारियों को डेढ़ वर्ष से वेतन का इंतजार

Date:

--Advertisement--

शिमला: पेड़ लगाने के लिए जिम्मेदार नर्सरी में काम कर रहे कर्मचारियों को करीब डेढ़ वर्ष से वेतन नहीं मिल रहा है। पांगी के जनजातीय क्षेत्र में काम करने वाले 54 कर्मचारियों को अप्रैल 2023 से वेतन का इंतजार है। इस देरी के कारण कर्मचारियों में रोष है और वे गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ये दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी चम्बा वन मंडल के तहत काम करते हैं और नर्सरी में पौधे तैयार करते हैं, जिन्हें वन महोत्सव के दौरान रोपित किया जाता है। ये कर्मचारी अप्रैल से नवम्बर तक कार्य करते हैं और इसके बाद चार महीने की छुट्टी होती है।

इन कर्मचारियों को मासिक ₹9,000 से ₹9,800 तक का वेतन मिलता है, लेकिन अप्रैल 2023 से उन्हें वेतन नहीं मिला है। लगभग छह महीने पहले, इन्होंने अपने वेतन का मुद्दा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने उठाया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा, इन्होंने अपनी मांगें डीएफओ पांगी, सीसीएफ चम्बा और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी उठाई हैं। अब ये कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने पर विचार कर रहे हैं। इसी तरह की स्थिति अन्य स्थानों पर तैनात नर्सरी कर्मचारियों की भी है।

बजट लैप्स के कारण आई समस्या पिछले वित्तीय वर्ष के बजट के लैप्स होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग पर करीब ₹134 करोड़ की देनदारियां थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे विभाग इनकी अदायगी कर रहा है।

जब बजट आएगा, तब होगी पेमैंट: देवेंद्र डीएफओ पांगी देवेंद्र ने संपर्क करने पर बताया कि इन कर्मचारियों को दो माह का वेतन दे दिया गया है। शेष बचे वेतन के लिए बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट आएगा, वेतन की अदायगी कर दी जाएगी।

For advertisement at HIM Live TV, kindly contact us!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।