व्यापार मंडल नेरचौक की विशेष बैठक: चुनाव की तिथि निर्धारित

Date:

--Advertisement--

नेरचौक (अभिषेक कुमार): व्यापार मंडल नेरचौक ने एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि सभी सदस्य, जो चुनाव में भाग लेना चाहते हैं, वे 6 नवंबर को अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। चुनाव की तारीख 15 नवंबर को निर्धारित की गई है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष, गोविंद ठाकुर ने बताया कि मंडल ने अब तक 850 से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण कर लिया है। इसके अलावा, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों को 21,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी, जो वापस नहीं की जाएगी।

चुनावी प्रक्रिया बल्ह के एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस बैठक में अभिलाष महाजन, दिनेश कुमार, छोटू राम ठाकुर, शंकर वालिया, प्यारे सिंह परमार, हितेष सोनी, करम सिंह सैनी, रणजीत सिंह परमार, अभिनंदन तेजपाल शर्मा और परमजीत सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement: For advertisement at HIM Live TV, kindly contact us!

Follow us on Facebook: HIM Live Tv

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

17,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Boeing, CEO ने बताई वजह

इंटरनेशनल डेस्क: बोइंग 17,000 नौकरियों में कटौती करने जा रही...

कांगड़ा जिला ने स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए 12 नई खनन साइट्स चिन्हित कीं

धर्मशाला: कांगड़ा जिले में खनन संसाधनों को बढ़ावा देने के...