Kangra: हत्या के मामले में बड़ा फैसला: दो आरोपियों को उम्रकैद, एक पर 1 लाख तो दूसरे पर 50 हजार का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

हत्या के एक गंभीर मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने एक आरोपी पर 1 लाख रुपये और दूसरे पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों को अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए गए हैं। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरू ठाकुर की अदालत ने सुनाया।

इस मामले की पैरवी एडीशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर दिवाकर शर्मा ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सुनील उर्फ शिपलू की हत्या 16 फरवरी 2015 की रात को की गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई देवाशीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने राकेश मन्हास और राजेश पर अपने भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराया।

अदालत ने आरोपी राजेश को आजीवन कारावास के साथ 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे 6 महीने की सश्रम कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं दूसरे आरोपी राकेश को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे 3 महीने की सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।