शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

Date:

--Advertisement--

शिमला: राजधानी शिमला में त्योहारों के सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य मानकों का उल्लंघन करने वाले मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज क्षेत्र में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने के मामले में दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, शिमला बस स्टैंड स्थित एक मिठाई की दुकान पर गुलाबजामुन में मरी हुई मक्खियां मिलने के बाद करीब 10 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई।

विभाग के अनुसार, बालूगंज में दो प्रतिष्ठानों की मिठाइयों में कॉकरोच पाए गए थे। इनमें रसगुल्ला और गुलाबजामुन समेत अन्य मिठाइयां शामिल थीं। विभाग ने इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए दोनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए। संबंधित दुकानदारों को ऑनलाइन नोटिस भी जारी किए गए हैं। लाइसेंस निलंबित होने के बाद ये प्रतिष्ठान किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ नहीं बेच सकेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को भी शिमला शहर में निरीक्षण अभियान जारी रखा। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की अगुवाई में टीम ने बस स्टैंड, छोटा शिमला और संजौली में कुल आठ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था और दुकानों में स्वच्छता की जांच की गई।

बस स्टैंड की मिठाई दुकान में गुलाबजामुन में मिलीं मरी मक्खियां

बस स्टैंड स्थित एक मिठाई की दुकान के निरीक्षण के दौरान गुलाबजामुन में मरी हुई मक्खियां पाई गईं। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

विभाग के अनुसार छोटा शिमला और संजौली में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की हिदायत दी।

त्योहारों के सीजन में बढ़ी मिठाइयों की मांग

शहर में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है और मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि कुछ संचालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने निरीक्षण और कार्रवाई तेज कर दी है।

मिठाई विक्रेताओं को मानक गुणवत्ता वाले खोया और पनीर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मिठाइयों में केवल अनुमति प्राप्त खाद्य रंगों का इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी उठा था मामला

खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की कार्रवाई का मामला स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के समक्ष भी पहुंचा था। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लेने की बात कही थी। इसके बाद विभाग ने अभियान को और तेज करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शुरू की है।

सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने कहा कि दो प्रतिष्ठानों की मिठाइयों में कॉकरोच पाए गए थे, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। इसी के चलते दोनों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के गंभीर उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।