Shimla: हाईकोर्ट सख्त: आदेशों की अनदेखी पर बागवानी विभाग के प्रधान सचिव पर 5 लाख का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायिक आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के बागवानी विभाग के प्रधान सचिव पर 5 लाख रुपये की कॉस्ट लगाई है। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद यह सख्त आदेश पारित किए। अदालत ने साफ किया कि न्यायिक आदेशों का पालन सुनिश्चित करना जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी, उनसे मिलकर इस जुर्माने की राशि की भरपाई करवाई जाएगी।

हाईकोर्ट ने पहले चरण में बागवानी विभाग के प्रधान सचिव को यह राशि अदा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जांच पूरी होने के बाद यह राशि उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली जाए, जो न्यायिक आदेशों की अवहेलना के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे।

याचिका में दिए गए तथ्यों के अनुसार, तत्कालीन प्रशासनिक प्राधिकरण ने 31 मार्च 2016 को गेजम राम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसे वर्ष 2002 से नियमित करने बाबत निर्णय लेने के आदेश जारी किए थे। अदालत ने रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि विभाग ने याचिकाकर्ता को वर्ष 2006 से तो नियमितीकरण का लाभ दे दिया, लेकिन न्यायिक आदेशों के अनुसार वर्ष 1994 से आठ साल की सेवा पूरी करने के बाद उसे वर्ष 2002 से नियमित करने का लाभ नहीं दिया गया।

हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक न्यायिक आदेशों की अनुपालना न करना साफ तौर पर अवमानना का मामला बनता है। अदालत ने इसे जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही करार दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।