Kangra: झुग्गी में रहने वाले बच्चों का सपना हुआ पूरा, क्रिकेट मैच देखकर बोले – थैंक्स सुक्खू जी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर संवेदनशील और मानवीय नेतृत्व की मिसाल पेश की है। धर्मशाला के सराह क्षेत्र स्थित टोंग लेन स्कूल में पढ़ने वाले झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले 160 बच्चों का सपना उस वक्त साकार हो गया, जब उन्हें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने का मौका मिला। यह अवसर मुख्यमंत्री द्वारा अपने हालिया धर्मशाला दौरे के दौरान बच्चों से किए गए वादे के अनुरूप दिया गया।

सीमित संसाधनों में जीवन गुजारने वाले इन बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैच नजदीक से देखना किसी यादगार सपने से कम नहीं था। स्टेडियम में पहुंचते ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच के दौरान उनके चेहरों पर खुशी, जोश और उमंग साफ झलक रही थी।

मैच देखने के बाद बच्चों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार इतने बड़े आयोजन को करीब से देखा है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयास वंचित वर्ग के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।