Kangra: शाहपुर में सड़कों का जाल होगा और मजबूत, करोड़ों की परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 15 दिसंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है और कई अहम परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यह जानकारी देते हुए शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने पर उनका आभार जताया है।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रैत से कोहला सड़क के निर्माण पर लगभग 7.35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसका कार्य सुचारू रूप से प्रगति पर है। इसके अलावा दियाडा गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क का निर्माण भी 1 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि चानोघाट–लांघा–पलोथा–सुक्कुघाट सड़क और डिब्बर–कपाड़–लाहड़ सड़क के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। वहीं, घेरा–बर्नेट सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।