Kangra: धर्मशाला पहुंचीं टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें, गूंज उठा एयरपोर्ट; मैच से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला का एचपीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 14 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले की मेजबानी करने जा रहा है, और मैच से पहले शहर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। बुधवार को दोनों टीमें गग्गल एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक हिमाचली स्वागत किया गया। एयरपोर्ट का माहौल स्थानीय संस्कृति, वाद्ययंत्रों की धुन और कलाकारों की प्रस्तुतियों से उत्सव जैसा हो गया।

भारतीय क्रिकेट टीम दोपहर करीब 2 बजे एलायंस एयर की फ्लाइट से गग्गल एयरपोर्ट उतरी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम शाम लगभग 4:30 बजे पहुंची। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही प्रशंसकों का रोमांच देखते ही बनता था। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों और युवाओं ने शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए घंटों इंतजार किया। कई प्रशंसक ऑटोग्राफ और सेल्फी पाने के लिए भी उत्सुक दिखाई दिए। भारतीय खिलाड़ी यहां से सीधे कोच गौतम गंभीर के साथ कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू रवाना हुए।

गग्गल एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। एयरपोर्ट परिसर और बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ न हो सके। दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया।

मैच से पहले गुरुवार को दोनों टीमें एचपीसीए मैदान में अभ्यास करेंगी। इसके बाद 14 दिसंबर को क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा मुकाबला तैयार है, जहां दोनों टीमें श्रृंखला के महत्वपूर्ण मैच में आमने-सामने होंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।