Kangra: जयसिंहपुर में टूटी सड़क बनी लोगों की मुसीबत, धूल और गड्ढों से परेशान स्थानीय निवासी

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर क्षेत्र के लोअर लंबागांव में साईं मंदिर चौक से पंढेहड़, प्राचीन कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर और सुगड़ी दा बाग को जोड़ने वाला सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खराब हालत में है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आसपास के दुकानदारों और घरों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उड़ती धूल और मिट्टी से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते दोपहिया वाहन चालकों और छोटी गाड़ियों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग असुरक्षित हो गया है, विशेषकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए यह सड़क खतरे का कारण बनती जा रही है। इस मार्ग से स्कूल, कॉलेज और आईटीआई जाने वाले विद्यार्थियों को भी रोजाना धूल-मिट्टी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

जब इस समस्या को लेकर जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अंकित समकरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 15 जुलाई को शाहपुर के इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

कांगड़ा के शाहपुर में 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।