घुमारवीं कॉलेज की दिव्या ने रचा इतिहास, UGC JRF/NET परीक्षा पास कर बढ़ाया संस्थान का मान

Date:

--Advertisement--

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के अंग्रेजी विभाग की छात्रा कुमारी दिव्या ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जून 2025 में आयोजित यूजीसी जेआरएफ/नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। दिव्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी विषय की छात्रा रही हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहपाठियों को दिया है।

दिव्या ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी के दौरान अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की भी सराहना की और कहा कि कॉलेज के पुस्तकालय में जेआरएफ और नेट से संबंधित पर्याप्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध है, जिससे छात्र नियमित अभ्यास और मेहनत के माध्यम से इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कुमारी दिव्या को बधाई दी और अंग्रेजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं।

अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिकाएं प्रो. रीना शर्मा और चंचल शर्मा ने बताया कि जेआरएफ/नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने से विद्यार्थियों को कई लाभ मिलते हैं। इसमें पीएचडी के लिए फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता, सरकारी व निजी क्षेत्रों में बेहतर रोजगार के अवसर और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यूजीसी जेआरएफ के अंतर्गत पहले दो वर्षों के लिए प्रतिमाह 37 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाती है, जो सीनियर रिसर्च फेलो बनने पर तीसरे वर्ष में बढ़कर 42 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाती है। यह वजीफा उन उम्मीदवारों को मिलता है, जो जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विषय में पीएचडी और शोध करना चाहते हैं। प्रो. रीना शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय का अंग्रेजी विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।