Kangra: मैगी खाने रुके युवकों को ट्रक ने कुचला, NH-503 पर दिल दहला देने वाला हादसा, एक की मौत

Date:

--Advertisement--

मुबारिकपुर-रानीताल नेशनल हाईवे-503 पर बगलामुखी मंदिर के समीप सीरा दा भरो इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे मैगी खाने के लिए रुके दो युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी निजी काम से जालंधर से कांगड़ा की ओर अपनी कार में जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने सीरा दा भरो के पास सड़क किनारे एक खोखे पर रुककर मैगी खाने का फैसला किया। खोखा संचालक सुरिंदर ने बताया कि युवकों ने अभी मैगी बनाने का ऑर्डर दिया ही था और वह उसमें पानी डालने की तैयारी कर रहे थे, तभी कांगड़ा की ओर जा रहा सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक पहले क्रैश बैरियर से टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में खोखा भी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया और करीब एक किलोमीटर दूर दरकाटा के पास जाकर ट्रक को रोका।

खोखा मालिक सुरिंदर ने साहस दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे दरकाटा के पास पकड़ लिया। सुरिंदर ने आशंका जताई है कि ट्रक चालक नशे की हालत में लग रहा था। वहीं बनूड़ से गग्गल कांगड़ा की ओर सरिया ले जा रहे ट्रक चालक कुलदीप ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसके ट्रक से यह हादसा नहीं हुआ। चालक का दावा है कि जब वह उस स्थान से गुजरा तो सड़क पर पहले से ही खून पड़ा हुआ था।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। रानीताल पुलिस चौकी की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की प्राथमिक जांच शुरू की।

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। साथ ही ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।