Himachal: बद्दी इंटरव्यू के लिए निकला 23 वर्षीय युवक लापता, आखिरी कॉल के बाद मोबाइल स्विच ऑफ

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल फतेहपुर की उपतहसील राजा का तालाब के तहत आने वाले क्षेत्र नेरना से एक 23 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान करणवीर पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करणवीर 30 नवंबर को घर से बद्दी में इंटरव्यू देने के लिए निकला था।

परिवार वालों ने बताया कि बद्दी पहुंचने के बाद करणवीर ने उसी दिन रात को घर फोन कर अपनी जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और उससे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। बेटे से संपर्क टूटने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना रैहन में दर्ज करवाई।

इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रैहन करतार सिंह पखरेटिया ने बताया कि युवक के लापता होने की शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवक की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।