Shimla: ठियोग बाईपास पर शीशे तोड़ने वाले आरोपी का पर्दाफाश, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दबोचा युवक

Date:

--Advertisement--

ठियोग बाईपास क्षेत्र में बीते कई दिनों से खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने की घटनाओं से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। 7 दिसंबर 2025 को पुलिस पार्टी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोशन पुत्र श्री मंगल राम, निवासी टोहाणा, हरियाणा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ठियोग नगर परिषद क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी रोशन को जुर्म जेर धारा 126 और 170 बीएनएसएस के तहत, पूर्व में लागू 107 और 151 सीआरपीसी के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई गोपाल को दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को 8 दिसंबर 2025 को ठियोग की अदालत में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।