Kullu: कुल्लू में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अप्पर बदाह में किराए के कमरे से 23 ग्राम चिट्टा सहित तीन युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर अप्पर बदाह इलाके में छापेमारी कर तीन युवकों को 23 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि अप्पर बदाह स्थित एक रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल पर नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। जिस कमरे में छापा मारा गया, वहां योग राज (28) पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव खड़ाहन, डाकघर हुरला, तहसील भुंतर किराए पर रह रहा था। मौके पर उसके साथ सन्नी दयोल (22) पुत्र बेली राम निवासी गांव परवाड़ी, डाकघर तुंग, तहसील बंजार और तुषार (24) पुत्र स्वर्गीय अजय कुमार निवासी गांव शाड़ावाईं, डाकघर भुंतर भी मौजूद थे।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर कमरे से कुल 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस थाना कुल्लू में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू मदन कौशल ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।