Chamba: अंतिम संस्कार से लौट रहा व्यक्ति घर से 1 किलोमीटर पहले मृत मिला, चम्बा में रहस्यमयी मौत से सनसनी

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के भड़ेला पंचायत क्षेत्र से एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय चेतराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चेतराम अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था, लेकिन घर से महज 1 किलोमीटर पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

मृतक की पहचान चेतराम (45) पुत्र रघू निवासी गांव डंडियाली, डाकघर भड़ेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चेतराम वीरवार को अपनी चचेरी बहन के निधन पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। रस्में पूरी करने के बाद वह शाम को घर लौट रहा था, लेकिन घर तक पहुंच नहीं सका।

शाम करीब 6 बजे रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर चेतराम पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। चेतराम की माता, भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चेतराम की मौत की खबर घर और पूरे गांव के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं रही। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के समय चेतराम की पत्नी और बच्चे चम्बा में थे। चेतराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है, जिससे अब बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह उनकी मां पर आ गई है।

फिलहाल चेतराम की मौत के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। भुंदड़ोता वार्ड की पंच खेमो ने घटना की पुष्टि की है। गांव में इस घटना को लेकर शोक और रहस्य का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।