Sirmaur: कालाअम्ब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 4 टिप्पर और पोकलेन मशीन जब्त की—खनन माफिया में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए ओगली क्षेत्र से चार टिप्पर और एक पोकलेन मशीन को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र और कालाअम्ब पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

कालाअम्ब हरियाणा की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है, जहां लंबे समय से अवैध खनन की गतिविधियां सामने आती रही हैं। हाल ही में डीसी सिरमौर ने पहाड़ियों की कटान और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी के बाद प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी कर मौके से पोकलेन और हरियाणा नंबर के चार टिप्पर जब्त कर लिए। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि खुदाई के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।

जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने बताया कि ओगली में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए मशीनरी और टिप्परों को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि डीसी सिरमौर के निर्देशानुसार अवैध खनन के मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में घर से गहने चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के सभी आभूषण बरामद; जानें कैसे सुलझा मामला

फतेहपुर थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

Kangra: बोह घाटी के बातूनी गांव में पहुंचा BSNL नेटवर्क! वर्षों पुरानी मोबाइल समस्या खत्म, ग्रामीणों में खुशी; उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक...

बोह घाटी के बातूनी गांव में BSNL का मोबाइल टावर स्थापित होने से वर्षों पुरानी नेटवर्क समस्या खत्म हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और BSNL अधिकारियों का आभार जताया।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! न्यू चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो उद्घोषित अपराधी, चल रहा था विशेष अभियान

कांगड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू चंडीगढ़ से दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे।

Kangra: कांगड़ा में मानसून का कहर! 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह तबाह, कई सड़कें और पेयजल योजनाएं ठप

कांगड़ा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 33 घर पूरी तरह तबाह, 39 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई सड़कें और पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं।