Solan: बद्दी में लापता हुई 3 साल की बच्ची कुछ ही घंटों में सुरक्षित मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

Date:

--Advertisement--

बद्दी क्षेत्र के तखणूमाजरा में शुक्रवार को तीन वर्षीय बच्ची ज्योति अचानक लापता हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत हरकत में आई और बच्ची की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान शुरू किया।

पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थोड़े ही समय में बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद टीम ने उसके परिजनों का पता लगाकर बच्ची को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में माता-पिता के हवाले कर दिया। समय पर मिली इस सफलता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

स्थानीय लोगों ने महिला पुलिस थाना बद्दी की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! न्यू चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो उद्घोषित अपराधी, चल रहा था विशेष अभियान

कांगड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू चंडीगढ़ से दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे।

Kangra: कांगड़ा में मानसून का कहर! 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह तबाह, कई सड़कें और पेयजल योजनाएं ठप

कांगड़ा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 33 घर पूरी तरह तबाह, 39 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई सड़कें और पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं।

हिमाचल में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: 152 सड़कें बंद, 72 ट्रांसफार्मर ठप, 68 पेयजल योजनाएं प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते 152 सड़कें बंद, 72 ट्रांसफार्मर और 68 पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों में देखने को मिला है।

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।