Kangra: धर्मशाला में बच्चों से घिरे दिखे CM सुक्खू: टोंग-लेन स्कूल में किया ऐसा संवाद कि हर कोई कर रहा तारीफ!

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला के सराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया, जहां उनका बच्चों के साथ भावनात्मक और प्रेरणादायक संवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों और सपनों से जुड़ी बातें पूछीं। उन्होंने बच्चों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि टोंग-लेन संस्थान शुरू से ही झुग्गी-झोंपड़ी और वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने स्कूल द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जनता की सरकार है और सामाजिक न्याय व कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अनाथ बच्चों को उच्च और व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर देने के लिए सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष’ बनाया है। इसके तहत सरकार इन बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ अन्य आवश्यक खर्चों को भी वहन कर रही है, ताकि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लंबे समय से कार्य कर रहा है।

इस मौके पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, टोंग-लेन ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रेई में फिर गूंजेगी किशोरियों की आवाज, किशोरी पंचायत का हुआ पुनर्गठन; रिया बनीं प्रधान

रैत विकास खंड की ग्राम पंचायत प्रेई में जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट की पंचायत स्तरीय किशोर-किशोरी बैठक हुई। किशोरी पंचायत का पुनर्गठन कर रिया को प्रधान, सुनेहा को उपप्रधान, परी को सचिव और कशिश को मीडिया प्रभारी चुना गया।

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।