Kangra: स्कूल में पहुंचा रेबीज का खतरा: डॉक्टर ने बच्चों को बताई चौंकाने वाली बातें, गांव में बढ़ी जागरूकता!

Date:

--Advertisement--

जवाली उपमंडल के तहत GPS पधर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग ने रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. विशाल ठाकुर ने स्कूल के बच्चों को रेबीज के खतरे, इसके फैलने के तरीके और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 20 से अधिक छात्र शामिल हुए।

डॉ. विशाल ने बताया कि रेबीज एक घातक बीमारी है, जो मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों से इंसानों में फैलती है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में यह बीमारी रेबीज से ग्रसित कुत्तों के काटने से होती है। ऐसी किसी भी स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल जाकर रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही इसका एकमात्र प्रभावी बचाव है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपने पालतू कुत्तों का टीकाकरण समय पर जरूर करवाएं और टीकाकरण की तारीख का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखें। डॉ. विशाल ने बताया कि विभाग बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसमें लोगों को रेबीज और अन्य पशुजन्य बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक जोगिंद्र सिंह, सुनीता देवी और फार्मासिस्ट रोहित कुमार भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रेई में फिर गूंजेगी किशोरियों की आवाज, किशोरी पंचायत का हुआ पुनर्गठन; रिया बनीं प्रधान

रैत विकास खंड की ग्राम पंचायत प्रेई में जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट की पंचायत स्तरीय किशोर-किशोरी बैठक हुई। किशोरी पंचायत का पुनर्गठन कर रिया को प्रधान, सुनेहा को उपप्रधान, परी को सचिव और कशिश को मीडिया प्रभारी चुना गया।

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।