Himachal: हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी से गायब 4 डॉक्टरों की सेवाएं तुरंत खत्म, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ड्यूटी से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर चार डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा के तीन डॉक्टर और आईजीएमसी शिमला का एक डॉक्टर शामिल है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि इन अधिकारियों की सेवाएं सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम 19 के तहत उसी तिथि से समाप्त मानी जाएंगी, जिस दिन से वे बिना अनुमति के अपने सरकारी कर्तव्यों से अनुपस्थित रहे।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इन डॉक्टरों को दोबारा अपने पद पर कार्यभार ग्रहण करने या पुन: नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं होगा। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

जिन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें आईजीएमसी शिमला के पीडियाट्रिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुषार पटियाल, सीटीवीएस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार और कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुणाल महाजन शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के भीतर इस कार्रवाई को सख्त लेकिन आवश्यक कदम के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर लगातार चिंताएं सामने आती रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।