Kullu: मनाली में महिला की संदिग्ध मौत: तीसरी मंजिल पर फंदे से लटकी मिली, पति और ससुराल पर गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली के बलसारी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। तीसरी मंजिल में फंदे से लटकी मिली महिला की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब मिशन अस्पताल मनाली में पुलिस को सुसाइड केस की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर मृतका के पिता रेवत राम, निवासी गोजरा (मनाली), ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2021 में रवि ठाकुर से हुई थी। शादी के शुरुआती महीनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में रवि द्वारा मारपीट, झगड़े और पैसों की मांग की शिकायतें बढ़ने लगीं। आरोप है कि पति ने प्रताड़ित कर कल्पना के बैंक खाते से भी पैसे निकलवाए।

रेवत राम के अनुसार, मारपीट की वजह से कल्पना कई बार मायके आई, लेकिन हर बार समझाकर ससुराल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रवि ठाकुर ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वे उसके घर आए तो वह उन्हें दराती से काट देगा।

बीते गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे परिवार को जानकारी मिली कि कल्पना अपने कमरे में नहीं है। इसके बाद जब उसका भाई तारा चंद ससुराल पहुंचा तो वहां से उसे तुरंत अस्पताल आने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि कल्पना तीसरी मंजिल पर फंदे से लटकी मिली थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि कल्पना की मौत के लिए उसका पति, सास और दो ननदें जिम्मेदार हैं। शिकायत के आधार पर मनाली पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।