Hamirpur: हमीरपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस: एडीसी अभिषेक गर्ग ने दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की दी सला

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 3 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को हमीरपुर के एनजीओ भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडीसी अभिषेक गर्ग ने दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समानता, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देता है। उन्होंने दिव्यांगजनों की क्षमताओं और अधिकारों की सराहना की और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की प्रेरणा दी।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजन प्रतिदिन चुनौतियों का सामना करने के बावजूद साहस और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनका जज्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समावेशी समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सकता है। इसलिए दिव्यांगजनों को समावेशी और सुलभ वातावरण और उनके कौशल के प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए।

एडीसी ने यह भी बताया कि सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों के योगदान की भी सराहना की, जो दिव्यांगजनों की सहायता और अधिकारों की रक्षा में सक्रिय हैं।

इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने सभी अतिथियों और दिव्यांगजनों का स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के महत्व, इतिहास और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।

समारोह में दिव्यांग बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, पहचान संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।