Kangra: शीतकालीन सत्र में हंगामा: कांग्रेस विधायकों का केंद्र पर बड़ा हमला, ‘10 हजार करोड़’ को लेकर सड़कों पर उतरे मंत्री!

Date:

--Advertisement--

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को भोजन अवकाश में सदन के बाहर अचानक माहौल बदल गया जब कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) में जमा कर्मचारियों की राशि को तुरंत वापस करने की मांग उठाई।

कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का पैसा रोक रही है, जबकि नेता प्रतिपक्ष सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल करने का फैसला लिया था, लेकिन जयराम ठाकुर इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार इस तरह के बयानों से कर्मचारी दहशत में हैं।

सत्तापक्ष के मंत्रियों और विधायकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस में जमा करीब 10 हजार करोड़ रुपए न लौटाना कर्मचारियों के साथ सीधा अन्याय है। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा राजस्थान में भी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ इसी तरह के कदम उठा चुकी है।

उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के हितों से समझौता नहीं करेगी और जमा पैसे को वापस दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को भी इस मुद्दे पर कर्मचारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।