Himachal: हिमाचल में चिट्टे की एक और दर्दनाक बलि: 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने खोला बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार गहरा होता जा रहा है। चिट्टा और अन्य खतरनाक नशों की गिरफ्त में फंसकर कई युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिला से सामने आया है, जहां 32 वर्षीय अरुण थापा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण थापा पुत्र विष्णु थापा, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अरुण की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मनाली के मिशन अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन जैसे ही परिजन कुल्लू पहुंचे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

इस मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण कई साल से नशे की चपेट में था। परिवार ने उसे नशे से बाहर निकालने के लिए उसे करीब सात महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया था, लेकिन वह लत से खुद को मुक्त नहीं कर पाया। अंत में यह नशा ही उसकी जान ले गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।